Today Breaking News

वाराणसी से शुरू होंगी 4 जोड़ी दिवाली स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. दिवाली की छुट्टी में घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी और दिल्ली एवं पंजाब के बीच चार जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या- 04209 वाराणसी- दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक कुल 25 ट्रिप लगाएगी।
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं बुधवार को कैंट स्टेशन से रात्रि 10.15 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 1.45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या - 04512/04511 चंडीगढ़–पटना जंक्शन–चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा।

गाड़ी संख्या - 04512 स्पेशल ट्रेन शाम 4.35 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या - 04511 स्पेशल ट्रेन सुबह 4.40 बजे गुजरेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या - 04616/04615 फिरोजपुर कैंट– पटना जंक्शन–फिरोजपुर कैंट आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन छह अक्टूबर से 24 नवम्बर तक किया जा रहा है।

यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी। वापसी में गाड़ी संख्या - संख्या 04615 स्पेशल ट्रेन रात्रि 12.50 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी। इधर गाड़ी संख्या - 04227/04228 वाराणसी- चंडीगढ़- वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या - 04227 स्पेशल ट्रेन वाराणसी से सुबह 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 4.20 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।