गाजीपुर में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, सुहवल थाने में थानाध्यक्ष ने किया आयोजन
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सुहवल थाने में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
थाने को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-पत्तियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही पानी और खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया था।
इस अवसर पर गायक ऋषिराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए सभी ग्रामवासियों और ग्राम प्रधानों को निमंत्रण दिया था।
इस महोत्सव में मेदनीपुर के दीपक सिंह, रमवल के प्रधान जमालुद्दीन, गौरव प्रधान, सत्येंद्र राय और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इनमें रामचंद्र सिंह कुशवाहा, मुन्ना सिंह कुशवाहा, विशंभर पासवान, आशुतोष राय, विकास राय, अनिल राय, सुशील कनौजिया, अतुल भीम, चंद्रकेश, पंकज सिंह यादव, अनिल सिंह यादव और अनीश खान प्रमुख थे। आसपास के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया और उत्सव को और खास बनाया।
थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गायक ऋषिराज ने कृष्ण भक्ति के मधुर गीत सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया।
