गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार शाम मिशन शक्ति अभियान के तहत हेतिमपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को फल, टॉफी और बिस्कुट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी रखने और आत्मविश्वास के साथ शिक्षा तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर अटल मिश्रा, कांस्टेबल अनूप सिंह, दीपक मिश्रा, अनुभा सिंह, गरिमा निर्मल और पूजा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
