Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर थानाक्षेत्र के नायकडीह से अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष खानपुर रोहित मिश्रा ने बताया कि गुरुवार देर रात चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। नायकडीह चौराहे पर एक पान की दुकान के पास एक संदिग्ध युवक बैठा दिखा। पुलिस की आवाज सुनकर वह भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम हर्षित सिंह (22) बताया। वह गाजीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र के मधुवन गांव का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। उस पर चंदौली में गौ-तस्करी का मुकदमा भी दर्ज है।

हर्षित सिंह के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।