Today Breaking News

गाजीपुर में जितिया व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू, गंगा घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय जितिया व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखा जाता है। पहले दिन सुबह से ही नगर के प्रमुख गंगा घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
पक्का घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। बूढ़ेनाथ महादेव घाट, रंग महल घाट और औड़िहार स्थित वराह रूप घाट पर भी महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुंचीं। उन्होंने पूजा कर मछली के दर्शन किए और व्रत शुरू किया।

घाटों से लौटते समय महिलाओं ने गरीबों को अन्न दान किया। जितिया व्रत को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं ने चीनी के लड्डू, सरपुतिरया, सोने-चांदी की जितिया और फल जैसी पूजा सामग्री खरीदी।

पक्का घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भीड़ के कारण जाम लगा। घाटों पर नाव और कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था नहीं थी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।