Today Breaking News

गाजीपुर में जुए के विवाद में मारपीट, 4 लोग घायल, 2 जिला अस्पताल रेफर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के सैदपुर के बांसफोर बस्ती में रविवार शाम जुए के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे चार लोग घायल हुए।
सभी घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद मिथुन और सगीर की गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बांसफोर बस्ती में जुआ चल रहा था। इसी दौरान वार्ड चार के सलीम कसाई का वार्ड 15 निवासी सूर्यनाथ निषाद आदि से विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

सलीम ने अपने भाइयों मिथुन और सगीर को बुलाया। दूसरे पक्ष ने भी कई लोग बुला लिए। दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची, पर आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए रोका है।