Today Breaking News

गाजीपुर में किशोरी टावर पर चढ़ी, शादी की जिद पर अड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक 16 वर्षीय किशोरी टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
यह घटना वेद बिहारी पोखरा से भंडसर जाने वाले मार्ग के पास हुई। किशोरी पृथ्वीपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा और थाने ले गई।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को अभी हिरासत में लिया गया है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।