Today Breaking News

गाजीपुर में 534 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में पुलिस ने सेमरा हाईवे पर चेकिंग के दौरान नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। बुधवार दोपहर 12 बजे कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 534 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों की पहचान वाराणसी के साहुल यादव (20) और गाजीपुर के रवि राजभर (22) के तौर पर हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और तलाशी में हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हेरोइन के अलावा एक स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP62 CX6973) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस हेरोइन के स्रोत और ठिकाने का पता लगा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।