Today Breaking News

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा बलिया भेजे गए, विनय कुमार सिंह बने गाजीपुर के नए एसपी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। शासन ने बुधवार को आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को अब बलिया का एसपी बनाया गया है। वहीं, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की जिम्मेदारी मिली है।
नए एसपी विनय कुमार सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, उनका मूल निवास अंबेडकरनगर है। उन्होंने 1 जून 1999 को पुलिस सेवा जॉइन की थी और उन्हें लंबा अनुभव है। उनकी पढ़ाई एमए (इतिहास) है।

जालौन जाने से पहले विनय कुमार सिंह लखनऊ में एटीएस के एसपी थे। मार्च 2026 में उन्हें जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। जालौन में पद संभालते समय उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध रोकने और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया था।