Today Breaking News

गाजीपुर में घर में घुसकर महिला और बेटों से मारपीट, सिपाही समेत 4 पर केस दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के करहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला और उसके बेटों से मारपीट हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता और सिपाही बेटे समेत चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि प्रमिला देवी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका बृजकिशोर सिंह के साथ जमीन, मकान और दीवार का मामला कोर्ट में चल रहा है।

26 अप्रैल को दोपहर 2 बजे बृजकिशोर सिंह अपने सिपाही बेटे कुनाल उर्फ राजू, राहुल, विशाल और कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर आए। उन्होंने पश्चिमी दीवार गिरा दी और शाम को ट्रैक्टर से मिट्टी डालने लगे, जिसे प्रमिला देवी व बेटों ने रोका।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे व ईंट से हमला किया। घर में घुसकर मारपीट की, दीपक और विकास के सिर फट गए। प्रमिला देवी ने आरोपियों द्वारा ज्वैलरी छीनने का भी आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।