गाजीपुर में 5 किलो गांजा के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शनिवार रात एक ई-रिक्शा चालक को 5.296 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसे मगही नदी पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 220 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी जब्त किया।
थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लट्टूडीह से गोड़उर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 8:25 बजे युवक को पकड़ा।
पकड़े गए युवक की पहचान बलिया के दलन छपरा निवासी अंजनी कुमार गुप्ता (26) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
