गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट का आरोपी राहुल उर्फ लालू गिरफ्तार, पुलिस ने बगीचे से पकड़ा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। आरोपी की पहचान पहराजपुर गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ लालू के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे बिजली घर के पास एक बगीचे से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश किया गया।
