Today Breaking News

गाजीपुर में चारागाह की 3 बीघा से ज्यादा सरकारी जमीन खाली कराई, दोबारा अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में राजस्व और पुलिस की टीम ने चारागाह की सरकारी जमीन से अस्थाई कब्जा हटाया। यह कार्रवाई सदर तहसील के बयेपुर देवकली गांव में गुरुवार को की गई। प्लॉट नंबर 588 में दर्ज करीब तीन बीघा दो बिस्वा जमीन को खाली कराया गया।
यह एक्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि कोई विवाद न हो। राजस्व टीम ने मौके पर जमीन की पहचान कर कब्जे वाले हिस्से को खाली करवाया।

सदर के नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने इस चारागाह भूमि पर अस्थाई कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पहले से कोर्ट का आदेश भी है।

प्रशासन के अनुसार, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखना जरूरी है। खाली कराई गई जमीन पर अब पशुओं के चारे के लिए बुवाई की जाएगी, ताकि इसका इस्तेमाल चारागाह के तय मकसद के लिए हो सके।