मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बदला, अब 17 को गाजीपुर आएंगे
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव अभियान के क्रम में 17 नवंबर को गाजीपुर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे लंका मैदान में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 16 नवंबर को था लेकिन उसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल की इच्छा थी कि सिटी स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री की सभा कराई जाए लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने उस मैदान को खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर का वह पहला दौरा होगा।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वह मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री के आने के बाद नगर निकाय चुनाव में पार्टी के चल रहे अभियान में रही सही कमी भी दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए डीएम के बालाजी आरटीआई मैदान, कांशीराम कॉलोनी मैदान तथा लंका मैदान को देखे। अंत में उन्होंने लंका मैदान को ही जनसभा के लिए उपर्युक्त माने।
