गाजीपुर: भाजपा का ख्वाब, गाजीपुर के सभी नगर निकाय पर कब्जा
गाजीपुर। भाजपा नेता नगर निकाय चुनाव में गाजीपुर के सभी निकायों में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार के कार्यों, उपलब्धियों को लेकर आमजन में पार्टी के प्रति विश्वास और बढ़ा है। साथ ही संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के विकास कार्यों से गाजीपुर के लोग भाजपा के सिवाय और कुछ नहीं सुनना चाहते हैं।
शुक्रवार को टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन के साथ ही नगर निकाय के चुनाव अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि पार्टी जन-जन के मानष पटल पर नैतिकता व त्याग समर्पण का भाव अपने नितीगत विचारों से स्थापित करने मे सफल रही है। परिणाम पार्टी को पूरे देश मे अप्रत्याशित सफलता मिल रही है। जिला प्रभारी नंदकिशोर पांडेय ने कहा कि गाजीपुर को पार्टी के महामनिषी पं दीनदयाल उपाध्याय का आशीर्वाद प्राप्त है।
उसके आलोक मे यहां के कार्यकर्ताओं मे नैतिकवादी सोच व विश्वास की भावना विद्यमान है। उसका सीधा परिणाम नगर निकाय चुनाव के सभी सीटों पर जीत के रूप में मिलेगा। काशी क्षेत्र के मंत्री व गाजीपुर नगर निकाय चुनाव प्रभारी दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि सत्ता में जाने के बाद राजनीति के अर्थ को पूर्व की सरकारों ने बदल रखा था लेकिन केंद्र व प्रदेश की सत्ता में आने पर भाजाप ने सत्ता मे रहते हुए अपने जन चेतनायुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच अपनी उपस्थिती दर्शायी है।
इसका लाभ नगर निकाय चुनाव में मिलेगा। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि निश्चित ही भाजपा व मनोज सिन्हा ने गाजीपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। यह चिर स्मरणीय है। इसके दम पर पार्टी नगर निकाय चुनाव में शानदार सफलता अर्जित करेगी।
बैठक मे श्यामराज तिवारी, योगेश सिंह, विनोद अग्रवाल, रत्ना सरोज, अच्छे लाल गुप्त, राजन प्रजापति, इन्द्रदेव प्रजापति, अमरनाथ दूबे, कुंवर बहादुर सिंह, सुमित तिवारी, नीतू जायसवाल, साधना यादव, रुद्रा पांडेय, कमलेश बिंद, निर्गुण दास केशरी, अर्जुन सेठ, अंगद शर्मा, कौशल्या सिंह, जयसूर्य भट्ट, विजय कुमार राय, संतोष जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, गोविंद उपाध्याय, आशुतोष राय, शशिकांत शर्मा सहित नगर के सभी सभासद प्रत्याशी, नगर चुनाव संचालन समिति सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
