Today Breaking News

गाजीपुर: अफजाल अंसारी की बढ़त जारी, बलिया में सनातन पांडेय खिसके

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर लोकसभा चुनाव की मतगणना में पौने दो बजे तक मिले अधिकृत रूझान में जहां गाजीपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्‍हा सपा-बसपा गठबंधन उम्‍मीदवार अफजाल अंसारी से 19 हजार 968 वोट से पीछे चल रहे हैं। श्री सिन्‍हा के खाते में एक लाख 13 हजार 788 वोट गिने गए हैं। वहीं श्री अंसारी के नाम एक लाख 33 हजार 756 वोट हासिल हुए हैं। उधर बलिया में सपा-बसपा गठबंधन के उम्‍मीदवार शुरुआती बढ़त के  बाद पीछे होने लगे हैं। अब तक उन्‍हें दो लाख 15 हजार 80 वोट मिल चुके हैं, जबकि भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त को दो लाख 30 हजार 127 वोट मिले हैं।

गाजीपुर में अन्‍य उम्‍मीदवारों में कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा पांच हजार 595 वोट पाए हैं। सुभासपा के रामजी राजभर के खाते में 12 हजार चार वोट आए हैं। शिवपाल यादव के अगुवाई वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संतोष कुमार यादव 679 वोट हासिल किए हैं। इसी तरह भानुप्रकाश पांडेय भाकपा 2,251, ईश्‍वरी प्रसाद कुशवाहा माले 1,545, वृजेंद्र कुमार वर्मा 278, भरत 293, राजेश कुमार यादव 611, डॉ. राजेश कुमार सिंह 396, रामप्रवेश शर्मा रिंकू 965, वेदप्रकाश 690, हृदय नारायन सिंह 1,868 और नोटा 2,036 है। अधिकृत घोषणा के मुताबिक गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में पड़े कुल दस लाख 94 हजार 450 वोटों में अब तक दो लाख 97 हजार 470 वोटों की गिनती हो चुकी है।
'