Today Breaking News

UP Lok Sabha Election Result LIVE: यूपी में बीजेपी का जादू, पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का तोड़ा रिकॉर्ड

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर Uttar Pradesh Election 2019 Results: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Result 2019 Live Updates) का आज निर्णायक दिन है। लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में हुए चुनाव के वोटों की आज गिनती हो रही है और शाम तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि केन्द्र में सरकार बनने की यूपी (Uttar Pradesh) की क्या भूमिका है। केंद्र में सरकार बनाने के नजरिए से उत्तर-प्रदेश की बड़ी सियासी भूमिका होती है। कारण है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और इस राज्य की जीत के दम पर कई बार केंद्र में सरकारें बनी हैं। 

इस बार भी राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यूपी में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं और यूपी इस बार केंद्र की सियासत में कितनी बड़ी भूमिका निभा पाता है। मगर अब तक के जो रुझान मिले हैं, उसके मुताबिक बीजेपी का एक बार फिर से सूबे में दबदबा कायम है. यूपी में महागठबंधन का खासा असर नहीं दिखा है.  इस लोकसभा चुनाव में यूपी में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यूपी की सियासत में इस लोकसभा चुनाव में वह देखने को मिला जो कई दशक पहले देखने को मिला था। 

यानी बीजेपी को टक्कर देने और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर केंद्र में अहम भूमिका निभाने के उद्देश्य से मायावती की बसपा और अखिलेश यादव की सपा एक साथ चुनावी मैदान में आई। वहीं कांग्रेस इस चुनाव में अकेली दिखी। यूपी की 80 सीटों पर सिलसिलेवार तरीके से पूरे सात चरणों में मतदान हुए, जिनके नतीजे धीरे-धीरे जारी हो रहे हैं। 

यूपी में कई ऐसे वीवीआईपी सीटें हैं, मसलन वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ आदि जहां के नतीजों पर पूरे देश की नजर है। यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मुलायम सिंह समेत कई दिग्गजों के भाग्य का आज फैसला होना है। तो चलिए जानते हैं यूपी लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर एक-एक अपडेट को...

पीएम मोदी ने पिछली बार मतों के अंतर का तोड़ा रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी 385,334 मतों से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव से आगे। पिछली बार आप के अरविंद केजरीवाल से 371,784 मतों से जीते थे मोदी

नरेंद्र मोदी(भाजपा)-- 545056
शालिनी यादव(सपा-बसपा, सपा प्रत्याशी)-- 159722
अजय राय(कांग्रेस)-- 108745

यूपी की इन सीटों पर अब तक के नतीजे
02:30 बजे तक के नतीजे:

बरेली
भाजपा 75193 वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार 267947
गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार 192754

आंवला  
भाजपा 38883 वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप 177554
गठबंधन प्रतयाशी रुचिवीरा 138671

शाहजहांपुर 
भाजपा 112698 वोट से आगे
भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर 272841
गठबंधन प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर 160143

बदायूं
भाजपा 20012 से आगे  
भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा 193713
गठबंधन धर्मेंद यादव 173701

पीलीभीत
भजपा 173227 वोट से आगे
भाजपा वरुण गांधी 446021
गठबंधन प्रत्याशी हेमराज वर्मा 272794

लखीमपुर खीरी (लखनऊ मंडल)
भाजपा 92728 वोट से आगे
भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी 248088
गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा 155360

धौहरारा (लखनऊ मंडल)
भाजपा 61777 वोट से आगे
भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा 235632
गठबंधन प्रत्याशी अरशद 173855
कांग्रेस प्रत्याशी जितिन 74678

'