Today Breaking News

वाराणसी से जाने वाली शिवगंगा समेत कई ट्रेनों का बदला समय, देखिये पूरी लिस्ट

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर ट्रेन यात्री सोमवार से रेलगाड़ियों का समय जरूर देख लें। पहली जुलाई से मंडुवाडीह और कैंट से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया गया है। मंडुवाडीह स्टेशन से शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जहां शाम 7.40 के बजाय 7.55 बजे रवाना होगी तो कैंट स्टेशन से रवाना होने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस शाम 5.45 के बजाय 4.40 बजे रवाना होगी।

शिवगंगा 7.55 बजे रवाना होगी और वापसी में 10 मिनट पहले 6.50 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह मंडुवाडीह-पुणे एक्सप्रेस सुबह 4.15 के बजाय 4.10 बजे चलेगी। मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस रात 8.35 की जगह 8.25 बजे चलाई जायेगी। मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर (55125) सुबह 6.05 के बजाय 6 बजे, दूसरी पैसेंजर ट्रेन (55127) दोपहर 12.10 बजे के बजाय 12 बजे चलाई जायेगी। इसी तरह कैंट स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस शाम 5.20 के बजाय शाम 5.15 बजे चलेगी।

बरेली एक्सप्रेस रात 11.30 के बजाय 11.10 बजे रवाना होगी। बड़ोदरा के लिए महामना एक्सप्रेस सुबह 6.10 के बजाय 6.15 बजे जायेगी। वाराणसी-प्रतापगढ़ पैसेंजर 54291 शाम 5.20 की जगह 5.10 बजे जायेगी। लखनऊ इंटरसिटी शाम 4.20 की जगह 4.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह कैंट स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों के यहां पहुंचने और यहां से प्रस्थान करने का समय भी बदला है। 
'