Today Breaking News

गाजीपुर: भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर मौजूद रहेंगे मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी की गाजीपुर इकाई का सदस्यता अभियान का शुभारंभ छह जुलाई की सुबह 11 बजे वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में होगा। उस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहेंगे। पार्टी की छावनी लाइन स्थित कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। बताए कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर एक  को 50 प्राथमिक सदस्य बनाना जरूरी है। प्राथमिक सदस्य मोबाइल पोन पर 8980808080 पर कॉल करके बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि संगठन में जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सक्रिय सदस्य बनना जरूरी है।

भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी आज विश्व का सबसे मजबूत व सशक्त राजनीतिक पार्टी है। इस शक्ति व मजबूती को बना कर रखना हर कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व न्यूनतम 20 प्रतिशत नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपने मजबूती का लोहा मनवाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के मंडल और सेक्टरों की भौतिक संरचना में भी परिवर्तन का शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्त, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुद्रा पांडेय, जितेंद्रनाथ पांडेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, रवींद्र जायसवाल, रंजीत कुमार, गिरजाशंकर गुप्त, अजीत सिंह, संतोष यादव आदि उपस्थित थे। संचालन गोपाल राय ने किया।

मालूम हो कि पार्टी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का यह पहला कार्यक्रम लगा है। वह मुकदमे की सुनवाई में सीबीआई के गवाह रहे हैं। लिहाजा उनके इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है। हलांकि प्रदेश की योगी सरकार एलान कर दी है कि सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी। सीबीआई कोर्ट अपने फैसले में अंसारी बंधुओं सहित सभी आरोपितों को बाइज्जत बरी कर दी है।
'