Today Breaking News

गाजीपुर: स्वतंत्रदेव सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत, कलराज मिश्र बने हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर, सैदपुर भाजपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को नगर स्थित भाजपा नेता अविनाश बरनवाल के आवास पर बैठक हुई। इसमें कलराज मिश्र को हिमांचल प्रदेश का राज्यपाल व स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। भाजपा नेता सुमन कमलापुरी ने कहा कि कलराज मिश्र ने पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करते हुए अपनी उम्र गुजार दी। पार्टी के प्रति उनकी समर्पण की भावना को देखते हुए राज्यपाल बनाया गया है। 

विकास बरनवाल ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। ओमप्रकाश सिंह, इंद्रसेन सिंह, बसंत सेठ, संतोष पाठक, अनिल सिंह, राजकमल आजाद, सुधीर पाटिल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के गोदाम पर हुई बैठक में कलराज मिश्र को राज्यपाल व स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। विजयशंकर पाठक, त्रिभुवन पांडेय, शिवपूजन गुप्ता, हीरालाल वर्मा आदि थे।

'