Today Breaking News

गाजीपुर: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से कांग्रेसी मर्माहत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कैंप कार्यालय पीरनगर में शोक सभा हुई। दिल्ली में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहीं शीला दीक्षित के निधन पर संवेदना जताई गई। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने उनके राजनीतिक जीवन व व्यक्तित्व पर चर्चा की। कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास को एक ऊंचाई पर ले जाकर नया आयाम कायम कर किया। 

क्लीन दिल्ली व ग्रीन दिल्ली का नारा दिया था। वक्ताओं ने उन्हें महान नेता बताया। कहा कि वह प्रतिदिन कार्यकर्ताओं से मिलती थीं। यह उनका महान गुण था। इसके चलते ही उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूती से खड़ा किया था। अंत में दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 

रविकांत राय, अजय सिंह, राजीव सिंह, अजय श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शुक्ला, लाल साहब यादव, जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, राजेंद्र भारतीय, मिलिन्द सिंह आदि थे। अध्यक्षता अध्यक्ष डा. मारकण्डेय सिंह आदि ने की।

'