Today Breaking News

गाजीपुर: पदयात्रा कर भाजपाजनों ने संकलित किया प्लास्टिक का कचरा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में दो अक्टूबर को जखनियां से प्रारम्भ गांधी संकल्प पद यात्रा गुरुवार को नवरात्रि, दशहरा के विश्राम बाद सदर विधानसभा के अगस्ता गांव में पहुंची। यहां सदर विधायक डा. संगीता बलवंत के नेतृत्व में जनचौपाल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर तथा पौधरोपण हुआ। पदयात्रा में आगे-आगे प्रयोग किए गए कचरा प्लास्टिक को संकलित किया जा रहा था।

पद यात्रा अगस्ता से चलकर हरिहरपुर, बभनौली, करमैता, टाहडीह, भिख्खेपुर से गोला, मुड़रभा, सिरगिठा, सौरी, पहलवानपुर होते हुए नंदगंज पहुंची। विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि सृष्टि व धरती को सुरक्षित रखने के लिए हमें प्रतिज्ञा लेकर अपने घरेलू दैनिक उपयोग में सामान लाने के लिए कपड़े व कागज के थैलों का प्रयोग करना होगा। यह सभी की जरूरत है बस हमें प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक करना है। महात्मा गांधी जी के विचार स्वच्छता तथा नैतिकता दोनों के लिए प्रेरणा व आदर्श है। हम स्वच्छता को अपनाकर अपने जीवन को रोग मुक्त दीर्घायु बना सकते हैं। 

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि रोड पर तथा खुले में शौच करने से लोगों को बचना चाहिए। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सिगल प्रयोग प्लास्टिक मानव जीवन व कृषि भूमि के लिए अभिशाप है। इसके प्रयोग से हमारी आने वाली पीढि़यों का जीवन खतरे में है। इसका प्रयोग वर्जित कर हमें सृष्टि कि रक्षा में सहयोग करने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेंद्र राय, सुनील सिंह आदि रहे। पद यात्रियों का क्षेत्रीय लोगों ने जगह-जगह माल्यार्पण कर और जल पिलाकर स्वागत किया। हरिहरपुर कालीमाता मंदिर पर व्यापक रूप से स्वच्छता का कार्य किया गया। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुमित तिवारी, हरेंद्र यादव आदि थे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया।
'