Today Breaking News

गाजीपुर: देश की समस्याओं पर गांधी के सिद्धांतों से पाया जा सकता है काबू- मनोज सिन्हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। हमारा सौभाग्य है कि सत्य,अहिंसा के अप्रतिम पुजारी सदाचारी नैतिक गुणों के विश्व विख्यात महामानव मोहनदास कर्मचंद गाधीं का जन्म हमारे देश मे हुआ यह बात आज गांधी पदयात्रा के अंतिम चरण की गांधी संकल्प पदयात्रा को विधानसभा जंगीपुर मंडी समिति, बिरनो, बद्धुपुर, बरहीं आदि मे जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कही। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मानना है कि दुनिया व हमारे देश की समस्याओं का समाधान बापू के सिद्धांतों व बिचारों मे निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विचार है कि महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती पर पार्टी के कार्यकर्ता देश के प्रत्येक लोकसभा मे लगभग 150 किमी की पदयात्रा करते हुए गांव गांव जाकर गांधी जी के विचारों तथा उसके महत्व को जन जन तक पहुचाएं। महात्मा गांधी गलत का प्रतिकार तुरंत और मजबूती के साथ तब तक करते थे जब तक वह समस्या समाप्त न हो जाती।आजादी के बाद अगर गांधी जी के ग्राम स्वराज के सिद्धांतों पर अमल किया होता तो लोगों को रोजगार के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पडा होता लेकिन आजादी के 71 वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नियत साफ है महात्मा गांधी के विचारों के प्रति उनके द्वारा दिया गया स्वच्छता का नारा आज लोगों मे नैतिकता के साथ जनांदोलन बन चुका है।  
लोग कचरे को फेकने से पहले अब उसके उचित स्थान की खोज करते हैं।नमक आंदोलन, करो या मरो सहित महात्मा गांधी के रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की चर्चा करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका मे इसके खिलाफ संघर्ष कर रंगभेद को विदेश की धरती से समाप्त करने का बडे योगदान का श्रेय भी महात्मा गांधी को जाता है।उन्होंने देश के एकता और अखंडता के लिए प्रधानमंत्री व भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर मे अमन चैन की बहाली का पुरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह पद यात्रा तभी सार्थक होगी जब भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वच्छता के स्वयं आग्रही, एकल प्लास्टिक प्रयोग को स्वयं से बहिष्कार कर घर से बाजार जाते समय थैला लेकर निकलने तथा पर्यावरण व जल संरक्षण, संवर्धन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर इनका पालन निष्ठा से करें। 

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर की गांधी संकल्प पदयात्रा आज अंतिम व पांचवें चरण मे जंगीपुर विधानसभा के मंडी समिति जंगीपुर से पदयात्रा के नायक पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व मे प्रारम्भ हुई। यह पद यात्रा जंगीपुर बाजार मे पद भ्रमण कर बिरनो, बद्धुपुर, मलेठी, कोडरी, बिजौरा, मरदह, बरही होते शम्भूनारायण डिग्री कालेज हरिहरि मे रात्रि विश्राम करने के लिए रुकी जो कल पुनः आगे के लिए प्रस्थान करेगी।यात्रा के दौरान जगह जगह पदयात्रियों ने स्वच्छता करते हुए एकल प्लास्टिक प्रयोग को निषिद्ध करने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने,जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा लोगों ने यात्रा के नायक मा मनोज सिन्हा का माल्यार्पण व जगह जगह घर की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान बिरनो थाने के सामने अमर शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। 

 इस दौरान भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारे वातावरण मे गूंज रहा था। जनसंवाद व पदयात्रा मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय,प्रभुनाथ चौहान, सरोज कुशवाहा,संयोजक यात्रा सुनिल सिंह,मूराहू राजभर,रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,ओमप्रकाश राम,श्यामराज तिवारी,रमेश सिंह पप्पू,प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर,क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश राजभर ,सुमित तिवारी,अच्छे लाल गुप्ता,संकठा मिश्रा,अभिमन्यु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद,श्यामनरायन राम,सुदर्शन कन्नीजिया,चतुर्भुज चौबे,सरोज मिश्रा,ओमप्रकाश गुप्ता,रंजू शर्मा,राकेश यादव,राकेश चौहान, निमेष पांडेय,श्यामबली मद्धेशिया, बुच्ची बिंद,विवेकानन्द पांडेय,पवनसुत गुप्ता,अभय मौर्या, गोवर्धन बिंद,धनंजय चौबे,अशोक पांडेय,शक्ति सिंह,अनिल पांडेय,शैलेश राम, राजा कुशवाहा, हैदर अली नकवी,विरेन्द्र चौहान,लालबहादुर पांडेय,गोपाल राय,रामकेवल चौहान और कार्तिक गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
'