Today Breaking News

गाजीपुर: पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता- विधायक पंकज सिंह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मरदह बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नोएडा से पार्टी के विधायक देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र विधायक पंकज सिंह का पार्टीजनों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार वाराणसी से मऊ जनपद के घोसी विधानसभा उप चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने बाईरोड जाने पर जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे रमेश सिंह पप्पू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय,वन्देमातरम,व राजनाथ सिंह पंकज सिहं जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए स्थानीय मरदह बस स्टैंड डां भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।अपने स्वागत अभिभूत होकर नोएडा विधायक पंकज सिहं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होते हैं। 

इन्हीं के बदौलत पार्टी या संगठन चलती है।पार्टी ने एक गरीब परिवार से जमीनी कार्यकर्ता विजय राजभर को घोसी से टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया उन्हीं के बदौलत हम उप विधानसभा चुनाव भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिहं पप्पू, शिवचन्द्रर सिहं, रामअवध सिहं, जगदीश सिहं दादा, रोहितास सिहं, संतोष सिहं, गुड्डू राजभर, योगेन्द्र शर्मा ग्राम प्रधान, राजकुमार चौहान, शैलेश राम, अरविंद सिहं, नागेन्द्र सिंह, अनिल राजभर, अरूण सिहं, शैलेश पाण्डेय, यशवंत सिहं, शिशिर सिहं, आशुतोष सिहं पिन्टू, राजनारायण राम, कैलाश चौहान, अरूण सिहं, संदीप प्रताप सिंह, सूरज पाल, रामसरन राजभर, पंकज कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
'