Today Breaking News

गाजीपुर: जंगीपुर विधानसभा में निकली अंतिम चरण की पदयात्रा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई गांधी संकल्प पदयात्रा के अंतिम चरण की यात्रा मंगलवार को जंगीपुर विधानसभा पहुंची। इसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा कर रहे थे। जंगीपुर मंडी समिति, बिरनो, बद्धूपुर, बरहीं आदि जगहों पर आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि सत्य, अहिसा के अप्रतिम पुजारी मोहनदास कर्मचंद गांधी का जन्म हमारे देश में हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि दुनिया व हमारे देश की समस्याओं का समाधान बापू के सिद्धांतों व विचारों में निहित है। पार्टी का विचार है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर पार्टी के कार्यकर्ता देश के प्रत्येक लोकसभा में लगभग 150 किमी की पदयात्रा करते हुए गांव-गांव जाकर गांधी जी के विचारों तथा उसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाए। महात्मा गांधी के विचारों के प्रति उनके द्वारा दिया गया स्वच्छता का नारा आज लोगों में नैतिकता के साथ जनांदोलन बन चुका है। जंगीपुर मंडी से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा जंगीपुर बाजार, बिरनो, बद्धुपुर, मलेठी, कोडरी, बिजौरा, मरदह, बरही होते शम्भूनारायण डिग्री कालेज हरिहरि में रात्रि विश्राम करने के लिए रुकी। यहां से बुधवार को पुन: आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बिरनो थाने के सामने अमर शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, सरोज कुशवाहा, संयोजक यात्रा सुनील सिंह, मूराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा आदि थे।
'