Today Breaking News

गाजीपुर: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर भांवरकोल थाना क्षेत्र के अमरूपुर गांव में शनिवार की देर शाम विवाहिता प्रियंका (20) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी प्रियंका की शादी बीते मई माह में अमरूपुर गांव निवासी अखिलेश प्रजापति से हुई थी। विवाहिता बीते 29 को ही मायके से ससुराल आई थी। उन्होंने बताया कि देर शाम परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो छत के ऊपर बना कमरा बंद था। 

इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो विवाहित का शव छत की कुंडी से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
'