Today Breaking News

गाजीपुर: एआरटीओ ने यातायात प्रभारी को किया सम्मानित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्य पर एआरटीओ राम सिंह सिंह ने 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले बीते 10 जनवरी को लखनऊ में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने सुधीर त्रिपाठी को सम्मानित किया था। इस दौरान परिवहन आयुक्त धीरज साहू, एडीजी यातायात विजय सिंह, आइजी दीपक रत्न ने यातायात प्रभारी के कार्याें की सराहना भी की थी।


यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने यातायात माह नवंबर में चालान करने के साथ ही 48 स्कूलों में यातायात जागरुकता गोष्ठी सहित 27 स्कूलों में जागरुकता रैली निकलवायी थी। वहीं कुल 3870 वाहनों चालान करने के साथ ही कुल 153 वाहनों से 84 हजार 300 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किय। आठ वाहनों को सीज किया था। सबसे अधिक चालान करने में यातायात प्रभारी का स्थान प्रदेश में पहला रहा। वहीं 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी इनका योगदान सराहनीय रहा। 


एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि यातायात के प्रति जागरुकता को लेकर टीएसआइ सुधीर त्रिपाठी हमेशा संवेदनशील रहते हैं। प्रत्येक माह करीब-करीब दो से ढ़ाई हजार वाहनों का चालान करते हैं। सीट बेल्ट लगाकर न चलने वाली धारणा को इन्होंने जिले से लगभग 60 प्रतिशत समाप्त कर दिया है। अब गाजीपुर में भी लोग सीट बेल्ट लगाकर चलने लगे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया कि हेलमेट व सीट बेल्ट आपके स्वयं की सुरक्षा के लिए है। बिना इसे लगाए वाहन कतई न चलाएं।

'