Today Breaking News

गाजीपुर: सफाई कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने विनोद चौधरी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पूर्व निर्धारित सूचनानुसार उत्‍तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकास खंड सदर का द्विवार्षिक चुनाव/अधिवेशन चुनाव अधिकारी रोशन लाल एवं पंकज यादव द्वारा  सम्‍पन्‍न कराया गया। जिसके विनोद चौधरी को निर्विरोध अध्‍यक्ष बनाया गया एवं विनय कुमार गौतम मंत्री, कमलेश कुमार उपाध्‍याय, रविंद्र कुमार सिंह कोषाध्‍यक्ष, चंदन प्रजापति मीडिया प्रभारी, रवि यादव संगठन मंत्री, आलोक चौबे लेखासम्‍प्रेक्षक, अश्‍वनी कुमार संयुक्‍त मंत्री, दिनेश कुमार उप मंत्री, निर्वाचित हुए। विकास खंड करंडा में रामनगीना‍ सिंह यादव अध्‍यक्ष, जवाहिर बिंद उपाध्‍यक्ष, अरविंद यादव मंत्री, संजय कुमार बिंद कोषाध्‍यक्ष, राजकिशोर राम उप मंत्री, साधू शर्मा मीडिया प्रभारी, रामप्रकाश राम संयुक्‍त मंत्री, हीरालाल संगठन मंत्री, रामप्रवेश शर्मा, कमलेश कुमार लेखासम्‍प्रेक्षक बनाये गये। संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह व जयप्रकाश बिंद ने संयुक्‍त रुप से किया।

 
 '