Today Breaking News

गाजीपुर: गोरखनाथ बने बार एसोसिएशन जमानियां के अध्यक्ष

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर बार एसोसिएशन जमानियां का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का निर्वाचन सकुशल संपंन हो गया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोरखनाथ सिंह व कमलकान्त राय ने नामांकन किया था, जहां बुधवार को मतदान किया गया। इसमें गोरखनाथ सिंह को 121 और कमलकान्त राय को 44 मत प्राप्त हुए थे। गोरखनाथ सिंह 77 मतों से विजयी हुए। 

एसोसिएशन के चुनाव में अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद सिंह, सचिव पद पर श्रीराम राम, सहसचिव पद पर धनश्याम सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर संजय सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इसके बाद सभी विजय प्रत्याशियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने सभी अधिवक्ताओं को आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान की आवाज लगातार उठाई जाती रहेगी। इस मौके पर उदय नारायण सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, मुहम्मद इमरान, काजी शकील, राजवंश सिंह यादव, मेराज हसन, फैसल होदा, सुनील कुमार, संजय दूबे, अशोक यादव, रामजी राय, अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 
 '