Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का किसान जन जागरण अभियान शुरू, प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना

प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, आवारा पशुओं के कहर से किसान परेशान है. हर जगह के किसानों की फसल आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता.'
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत की है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अभियान की शुरुआत की जानकारी देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने योगी सरकार पर निशाना भी साधा. प्रियंका ने कहा कि देश का अन्नदाता हमारी प्राथमिकता है. वहीं उप्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है. आज किसान को फसल का दाम नहीं मिलता. प्रियंका कहती हैं कि खेती की लागत बढ़ गई है.

प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, आवारा पशुओं के कहर से किसान परेशान है. हर जगह के किसानों की फसल आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे अभियान के जरिए किसानों के हक की आवाज को मजबूत करेगी.

दरअसल इस अभियान के तहत कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी. अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता किसान मांग-पत्र के द्वारा उनकी समस्याओं को इकट्ठा करेंगे और फिर इन पत्रों के साथ तहसील, जिला मुख्यालय और अन्य प्रशासनिक केंद्रों पर प्रदर्शन करेंगे.

'