Today Breaking News

गाजीपुर: जेठ ने चाकू से प्रहार कर भयो को किया घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार की रात विवाद के बाद जेठ ने चाकू से वारकर भयो मीना (35) को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित जेठ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने डाक्टरों ने महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। इधर, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही।

गांव के सिपाही कुशवाहा और उसके बड़े सौतले भाई विजय शंकर सिंह कुशवाहा में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। रात करीब आठ बजे दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। इसी बीच सिपाही कुशवाहा की पत्नी मीना देवी पहुंचकर कुछ कहने लगी। यह बात जेठ विजय कुशवाहा को नागवार लगी और वह महिला के पेट, पीठ, सिर, आंख व हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब-तक घर के अन्य सदस्य पकड़ते आरोपित वारदात को अंजाम देकर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। वारदात के बाद आस-पास के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायल मीना को उपचार के लिए बाजार स्थित निजी अस्पताल भेजी, जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सिपाही कुशवाहा का विजय सौतेला बड़ा भाई है। दोनों के बीच हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। घायल महिला के पति सिपाही कुशवाहा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। थाना निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि रातभर भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपित विजय कुशवाहा का पता नहीं चल सका। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 '