Today Breaking News

कोरोना वायरस: पीएम मोदी व सीएम योगी के निर्देशो का उल्लंघन कर रहें है भाजपा के मंत्री और विधायक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पीएम मोदी और सीएम योगी के आदेशो को उनके मंत्री व विधायक नही मान रहें है। सीएम योगी के निर्देशो को ताख पर रखके शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना ने जिले में आकर दर्जनो अधिकारी, विधायको, भाजपा जिलाध्‍यक्ष के साथ बड़ी तादात में कार्यकर्ताओ के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इसके बाद लंबा काफिला गोराबाजार जिला चिकित्‍सालय परिसर में निर्माणाधीन अस्‍पताल का निरीक्षण किया, फिर वहां से काफिला कचहरी आया जहां पर टेजरी का उन्‍होने निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री के इस निरीक्षण के कार्य की चर्चा पूरे जिले में रही। विरोधी दल के लोगो ने निरीक्षण पर टिप्‍पणी करते हुए बताया कि पीएम मोदी व सीएम योगी लागातार सबको घर में रहने के लिए बोल रहें, दुकाने, मॉल, मिठाई की दुकाने, सिनेमा हाल आदि सबकुछ बंद करा दिया गया है। 

पूरे देश में अघोषित कर्फ्यू लग गया है, गाजीपुर जिला आज पीएम मोदी के आह्वाहन पर जनता कर्फ्यू की तैयारी कर रहा है। सब लोग जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से निकल रहें है। सीएम योगी ने अपने मंत्रियो और अधिकारियो से घर में रहकर ही कार्य करने का निर्देश दिया है। ऐसे में क्‍या आवश्‍यक कार्य पड़ा कि मंत्री जी पूरे लव-लश्‍कर के साथ निरीक्षण करने लखनऊ से गाजीपुर आ गये। करीब दो घंटे तक उनका काफिला निर्माणाधीन मेडिकल कालेज खजुरिया, गोराबाजार जिला अस्‍पताल और कचहरी तथा पुलिस लाइन के बीच घुमता रहा। इसको देखकर आम जनता कह रही है कि भाजपा के बड़े लोग केवल आम लोगो को घर में रहने के लिए हिदायत दे रहें है और अपने हेलीकाप्‍टर से घुम कर निरीक्षण कर रहें है। इस संदर्भ में विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना जी का यह जनपद के लिए अति आवश्यक दौरा था। उनके आने से निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, अस्‍पताल के निर्माण में बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। जिले के विकास के लिए यह जरूरी है। उनहोने कहा कि जनता कर्फ्यू में जनपदवासी भाग लें। राजनीतिक गलियारो में चर्चा है कि भाजपा के बड़े नेता व मंत्री ही अपने मुखिया के आदेशो का अवहेलना कर रहें है। भाजपा के तीन साल पूरे होने पर जिला पंचायत हाल में कार्यक्रम और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्‍ना का विकास कार्यो का निरीक्षण का प्रभाव कितना जनता कर्फ्यू पर पड़ेगा, यह तो आने वाला कल बतायेगा।

 
 '