गाजीपुर: विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर किसी बात को लेकर विवाहिता ने घर में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी रितम चौहान 35 वर्ष पत्नी सुरेश चौहान है। जिसका पति बाहर रहता है, शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाहिता ने अपने बच्चो को घर के बाहर बैठाकर घर के अंदर आग लगाकर अपनी जा दे दी। जब घर के अंदर धुआ निकलने लगा तो ग्रामीणो ने आनन-फानन में दरवाजा तोडकर अंदर का नजारा देखा तो अवाक रह गये। ग्रामीणो ने इसकी जानकारी कासिमाबाद पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मोबाइल द्वारा उसके पति को भी सूचना दे दिया गया है।
