गाजीपुर: बैंकों की वसूली रोके जाने की खबर से खुशी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर खानपुर क्षेत्र के बैंक और सरकारी विभागों के बकायेदारों ने बड़ी राहत की सांस ली है। हाईकोर्ट के आदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए छह अप्रैल तक सभी उपभोक्ताओं से किसी भी बैंक, वित्तीय संस्था और सरकारी विभाग द्वारा बकाया न वसूले जाने के निर्देश के बाद क्षेत्र के बकायेदारों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने हाईकोर्ट के निर्णय को सराहा है।
कोर्ट के अनुसार इस दौरान किसी भी नीलामी और मकान के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी नही किये जाने से लोगों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जो निर्णय सरकार को लेनी चाहिए थी उसे हाईकोर्ट ने लेकर आम जनमानस को भारी राहत प्रदान किया है। बहेरी के प्रवीण सिंह और रामपुर के संतोष जायसवाल कहते है कि मार्च महीने में जहां सारी वित्तीय संस्थाएं अपने बकाया वसूली में पूरा संसाधन झोंक देते है वहीं इस प्रकार का राहत भरे फैसले से कर्मचारियों सहित बकायेदारों को भी सुकून मिला है।
सीनियर सिटिजन की टिकट बिक्री पर रोक
जखनियां (गाजीपुर): कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे विभाग की ओर से सीनियर सिटीजन की टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को दर्जनों सीनियर सिटीजन यात्रियों को वाराणसी जाने का टिकट नहीं मिला। विभाग के लोगों का कहना है कि 60 वर्ष के ऊपर के लोग इस इस वायरस की जद में तेजी से आ रहे हैं। उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
