Today Breaking News

गाजीपुर: मौसम ने फिर मारी पलटी, किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर शनिवार को हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी रही-सही उम्मीदों पर भी तुषारापात होता दिख रहा है। खेतों पर पड़ आलू की खोदाई बाधित हो रही है। वहीं मसूर की कटाई को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। उधर बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है।



भोर से ही आसमान पर बाछल छाने लगे थे। सुबह करीब दस बजे काले बादल छा गए। आधे घंटे बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश शुरू होने से ठंड में इजाफा हो गया। उधर मौसम में छाए बदलाव के चलते किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उनकी आलू की खोदाई का काम बाधित हो गया। वहीं सरसों की मड़ाई का काम बाधित हो गया है।

मुहम्मदाबाद : आलू की खोदाई व करईल इलाके में मसूर आदि फसलों की कटाई में लगे किसान काफी बेचैन हो गये हैं। लौवाडीह : क्षेत्र के लौवाडीह, जोगामुसाहिब, परसा, राजापुर, पारो, रेड़मार, मुर्तजीपुर, चांदपुर, गोंडी, खैराबारी, खरडीहा, देवरिया, मसौनी, सियाड़ी, सोनवानी आदि गांव मे बड़े पैमाने पर मसूर की खेती की जाती है। लगभग आठ हजार बीघे में इसकी खेती हुई है। कृषि विभाग द्वारा अभी तक फसल के नुकसान का सर्वे नहीं किया गया है।

 
 '