Today Breaking News

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव ने होली सॉन्ग से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs) को 69 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ने फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. होली के मौके पर वो भोजपुरी दर्शकों के लिए नया सॉन्ग लेकर आए हैं. खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'बाबा के खुल गईल ढाबा' ( Baba Ke Khul Gail Dhaba) है. खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav Song) के गाने हमेशा यूट्यूब पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. उनके इस सॉन्ग ने भी धूम मचा रखी है. उनके इस गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 

खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग 'बाबा के खुल गईल ढाबा' ( Baba Ke Khul Gail Dhaba) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक यूट्यूब पर 64 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने के बोल प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि आशीष वर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है. होली के मौके पर खेसारी लाल यादव के इस गाने की धूम मची हुई है.देखें वीडियो:
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नृतक भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.

'