Today Breaking News

लखनऊ जेल से छूटेंगे 129 क़ैदी, 90 बंदियों को किया गया रिहा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला कारागार प्रशासन ने बंदियों के रिहा करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला कारागार में बंद कुल 129 बंदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें अभी तक कुल 90 बंदियों को छोड़ा गया है। वहींं प्रदेश में कुल 1618 विचाराधीन बंदियों को रिहा किया गया है।

गौरतलब है कि स्टेट लीगल सर्विसेज अथार्टी की कमेटी ने सात साल तक की सजा पा चुके बंदियो को पैरोल और विचाराधीन बंदियों को आठ सप्ताह की जमानत पर छोड़े जाने के मानक तय किए थे। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिए गए थे। लखनऊ जेल में निरुद्ध 38 बंदियों को रविवार को और उससे पहले 52 बंदियों को छोड़ा गया था। शेष 39 बंदियों को छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इन्‍हें जल्‍द ही रिहा किया जाएगा। सभी काेे साधन उपलब्‍ध कराकर उनके स्‍थानीय थानेे पर जेल प्रशासन भिजवा रहा है, जहां से उन्‍हें उनके घर पहुंचाया जाएगा। 

चीन से फैला कोरोना वायरस का जानलेवा संक्रमण विश्व को अपनी पकड़ में ले चुका है। भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बीते चार दिन से यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है और अब प्रदेश में इस कहर से संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। कोरोना जैसे लक्षण वाले 183 लोग प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भी भर्ती हुए हैं। कोरोना वायरस पर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से अंकुश लगाने के बाद भी यह सेंकेंड से थर्ड स्टेज की ओर पांव पसार रहा है। सोमवार को 16 नए पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के पाए गए। इसमें सात नोएडा, छह मेरठ और एक-एक लखनऊ, आगरा व बुलंदशहर का मामला शामिल है। मंगलवार को बरेली में छह लोगों में पॉजिटिव संक्रमण मिला है। बरेली में सोमवार से ही संख्या बढऩे की संभावना दिख रही थी। सुभाष नगर को सेनेटाइज किया गया था।

'