गाजीपुर: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग महिला ने खाया जहर, मौत
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर विपरीत हालातों में परेशानियों से उबरने के लिए महिला का लिया कर्ज उसकी जान का दुश्मन बन गया। कर्ज की रकम समय से नहीं चुकाने पर सूदखोरों ने महिला का उत्पीड़न और प्रताड़ना शुरू कर दी। देनदारी इतनी बढ़ गई सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग महिला ने गुरुवार दोपहर जहर खाकर खुदखुशी कर दी। महिला ने सुसाइड नोट में पूरा घटनाक्रम लिखकर सूदखोरों को जिम्मेदार बताया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतका ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट लिखी थी। जिसके आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
नगर कस्बा बाजार स्थित दुर्गा चौक निवासी मनीषा गुप्ता पत्नी मोहन गुप्ता ने अपनी जरूरतों पर कर्ज लिया था। इसके बाद कर्ज से छुटकारा पाने के लिये किसी को मकान बेचना चाह रही थी, लेकिन पट्टीदारों के द्वारा बार- बार विरोध करने पर डील रुक जाती। वही दूसरी ओर सूदखोरों के तानों से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी थी। लगातार परेशान मनीषा ने बीती शाम को जहर खा लिया। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सालय में ले गए। जहां से इलाके लिए नगर के पीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगड़ी तो पीएचसी ने इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर पूरा घटनाक्रम और उत्पीड़न को आत्महत्या का कारण लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने 306/ 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मोहन गुप्ता , कुसुम गुप्ता, मंगल गुप्ता , प्रीतम गुप्ता , संतोष गुप्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्राथमिक जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित मोहन गुप्ता , कुसुम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की लेकिन तीनों आरोपी फरार हो गए।