Today Breaking News

प्रयागराज से 29 जिलों के छात्रों के लिए आज चलेंगी बसें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज में पढ़ाई करने आए छात्रों को उनके जिलों में पहुंचाने के लिए बुधवार दोपहर दो बजे से रात बारह बजे तक बसें चलाई जाएंगी। छात्रों को उनके जिले में भेजने की कड़ी में तीसरे दिन 29 जिलों के लिए बसें चलाई जाएंगी।

महाराणा प्रताप चौराहा से रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कासगंज, बदायूं के लिए बसें चलेंगी। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से सीतापुर, मेरठ, लखीमपुर खीरी, शाहगंज, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल और अमरोहा, सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा से पत्थर गिरजाघर के बीच औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ के लिए बसें चलाई जाएंगी।
'