Today Breaking News

भारत में 550 से ज्यादा लोगों की मौत, देश में 18 हजार के पास पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, राष्ट्रपति भवन में एक कोरोना का पॉजिटिव केस

गाजीपुर न्यूज़ टीम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 17,656 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,842 लोग ठीक हो गए हैं और 559 लोगों की मौत हो गई है। 14,255 लोगों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक 4200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

राष्ट्रपति भवन में एक कोरोना का पॉजिटिव केस
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राष्ट्रपति भवन में एक कोरोना वायरस (COVID-19) का पॉजिटिव केस पाया गया है। 125 परिवारों को एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य रूप से सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।


भारत में कोरोना के मरीजों के डबलिंग रेट में लगातार हो रहा सुधार
भारत में कोरोना के मरीजों के डबलिंग रेट यानी मरीजों की संख्या दोगुनी होने में लगने वाला वक्त में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते तक यह रेट 6.2 दिन था। यह अब बढ़कर 7.5 दिन हो गया है। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार समेत 18 राज्यों का डबलिंग रेट इससे भी ज्यादा है। 

भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 17,656 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 17,656 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,842 लोग ठीक हो गए हैं और 559 लोगों की मौत हो गई है। 14,255 लोगों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक 4200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

'