Today Breaking News

वाराणसी में संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ा इजाफा, 18 और पॉजिटिव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। वाराणसी में रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ। 18 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मिर्जापुर का रहने वाला है। 18 नए केस में एक पुलिस कांस्टेबल और 17 प्रवासी हैं l 17 प्रवासियों में दो चौबेपुर, दो फूलपुर, पांच चोलापुर, दो रामनगर, एक बड़ागांव, एक कपसेठी, एक भेलूपुर, दो लोहता और एक जनसा थाना क्षेत्र के रहने वाला है। 

17 प्रवासियों में 16 मुंबई और एक अहमदाबाद से वाराणसी आया है। नए मामलों के साथ ही वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146 हो गई है। इनमें 82 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है।बीएचयू से रविवार को 294 सैंपल के रिजल्ट मिले। इनमें 24 वर्षीय कांस्टेबल सीओ सदर का हमराही है। 

कांस्टेबल के अलावा इन 17 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
1.चौबेपुर के भरथरा कला गांव का 48 वर्षीय युवक मुंबई से ऑटो लेकर वाराणसी आया। मुंबई में ऑटो चलाता था l
2.फूलपुर के सिंधोरा का 25 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन से वाराणसी आया
3.चोलापुर के जगदीशपुर का निवासी 29 वर्षीय युवक मुंबई से ऑटो से वाराणसी आया। मुंबई में पेंटर का काम करता थाl
4.चोलापुर के जगदीशपुर का 24 वर्षीय युवक मुंबई में एमआर का काम करता था। ट्रेन वाराणसी आया।
5. चोलापुर के ग्राम पहाड़पुर का 38 वर्षीय युवक मुंबई से पिकअप से वाराणसी आया। मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता थाl
6. बड़ागांव के बोलिया का 22 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन से वाराणसी आया। मुंबई में यह मजदूरी करता था।
7. कपसेठी के हरी भानपुर का 40 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रक से वाराणसी आया। मुंबई में रिक्शा चलाता था।
8.लोहता के सरवनपुर का 42 वर्षीय युवक मुंबई से ऑटो से वाराणसी आया। मुंबई में यह ऑटो चलाता था।
9.चोलापुर के चौबेपुर खुर्द का 21 वर्षीय युवक अहमदाबाद से ट्रेन से वाराणसी आया। अहमदाबाद में यह  लेबर था।
10. फूलपुर के हीरामणपुर का 35 वर्षीय युवक कार से मुंबई से वाराणसी आया। मुंबई में इसकी कपड़े की दुकान है l
11. लोहता के बिहलपुर का 24 वर्षीय युवक ट्रेन से मुंबई से वाराणसी आया। मुंबई में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
12. भेलूपुर के गुरुधाम कॉलोनी का रहने वाला 34 वर्षीय युवक मुंबई में ओएनजीसी का कर्मचारी है। ट्रेन से मुंबई से वाराणसी आया।
13. जंसा के बरनी का 26 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रक से वाराणसी आया। मुंबई में मजदूरी करता था।
14. चौबेपुर के उमराहा बराई का 30 वर्षीय युवक मुंबई से कार से वाराणसी आया। मुंबई में ड्राइविंग करता था।
15. चोलापुर के गहुरा का 22 वर्षीय युवक मुंबई में अकाउंटेंट का काम करता था। मुंबई से ट्रेन से वाराणसी आया है।
16. रामनगर के सूजाबाद का 38 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन से वाराणसी आया। मुंबई में लेबर का काम करता था। 
17. रामनगर के सूजाबाद के निवासी युवक का 28 वर्षीय भांजा भी साथ आया था। जो मिर्जापुर का रहने वाला है। ट्रेन से वाराणसी आया एवं उसने भी जांच कराई और पॉजिटिव आया। वर्तमान में  भांजा अपने मामा के घर सूजाबाद पड़ाव में ही रुका है। 

दो मरीज डिस्चार्ज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय एवं बीएचयू में भर्ती दो मरीजों की द्वितीय फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आने के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें एक मेदांता का मरीज है। जो दारानगर हॉटस्पॉट एवं दूसरी मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए अधिवक्ता के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित है।

12 नए हॉटस्पॉट बनेंगे
ग्राम आठि सिंधोरा एवं ग्राम हीरामनपुर थाना फूलपुर, ग्राम जगदीशपुर, गहूरा, पहाड़पुर एवं चौबेपुर खुर्द अंतर्गत थाना चोलापुर, ग्राम बोलिया थाना बड़ागांव, ग्राम हरिभानपुर थाना कपसेठी, ग्राम सरवनपुर एवं ग्राम बिहल्पुर थाना लोहता, गुरुधाम कॉलोनी थाना भेलूपुर और ग्राम बरनी थाना जन्सा कुल 12 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इस प्रकार जनपद में कुल 72 हॉटस्पॉट  हो गए हैं। 22 ग्रीन जोन में आ चुके हैं। 50 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं। इसमें 6 ऑरेंजजोन और 44 रेड जोन हैं। सूजाबाद पहले ग्रीन जोन में आ गया था। अब फिर से रेड जोन में आ गया। जनपद में आज कुल 73 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक कुल 4687 सैंपल लिए का चुके है, जिसमें 4239 का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 448 सैंपल का परिणाम आना बाकि है।
'