Today Breaking News

वाराणसी में कोरोना से तीसरी मौत, तीन दिन पहले पॉजिटिव आए पूर्व एडीएम ने दम तोड़ा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। वाराणसी में शनिवार की सुबह कोरोना से तीसरी मौत हो गई। 13 मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती किये गए नरिया के गांधी नगर निवासी पूर्व एडीएम ने दम तोड़ दिया है। 73 वर्षीय एडीएम को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। इस कारण शुक्रवार शाम वेंटिलेटर पर लाया गया था। दो दिन पहले गुरुवार को ही लल्लापुरा की होटल कारोबारी परिवार की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई थी। 

बुधवार को वाराणसी में दो नए संक्रमित मरीजों का पता चला था। इनमें एक रिटायर्ड एडीएम थे। बुखार की शिकायत पर उन्होंने खुद ही बीएचयू की फ्लू क्लीनिक में सैंपल दिया था। इसके बाद उन्हें बीएचयू में ही भर्ती कर लिया गया था। शुक्रवार को ही उनका बेटा भी पॉजिटिव पाया गया था।

वाराणसी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 हो चुकी है। इसमें 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैंl अब मरने वालों की संख्या भी तीन हो गई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 है। इन पॉजिटिव मरीजों में प्रवासी मरीजों की संख्या 7 है। इसमें 2 कोलकाता व 5 मुंबई से वापस आए हैंl

'