Today Breaking News

मुहम्मदाबाद में कल से खुलेंगी सभी दुकानें

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मुहम्मदाबाद नगर क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकानें आज से लॉकडाउन के पूर्व की तरह खुलेंगी। इसका निर्णय रविवार को तहसील सभागार में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों व व्यापारी नेताओं संग बैठक में हुआ। इस बात को लेकर प्रशासन के साथ बैठक कर चर्चा की। दोनों ओर से बातचीत के बाद सहमति बनी कि अब पूर्व की दशा बहाल कर दुकानें सुबह छह बजे से खोली जाएं और दुकानदार मास्क लगाकर रहें, सैनिटाइजर की व्यवस्था रखें। दुकान पर आने वाले ग्राहक शारीरिक दूरी का पालन करें। दुकानदार इस बात का पूरी तरह ध्यान रखें। अगर दुकानों पर नियम का उलंघन हुआ तो दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सीओ विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, मुहम्मद तनहाई खां, प्रदीप वर्मा दीपू, अभय वर्मा, मोनू केशरी, सुजीत गुप्ता, फैसल खां आदि थे।