Today Breaking News

गाजीपुर: खिड़की का ग्रील काटकर चोरों ने लाखों की नकदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में हौसला बुलंद चोरों ने घर के पीछे से खिड़की का ग्रील काटकर घर में रखे गए लगभग तीन लाख नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। इसकी जानकारी  घर में सो रही बहू को सुबह लगभग चार बजे में हुई जब वह मोबाइल को चार्ज करने के लिए दूसरे कमरे के अंदर प्रवेश की।  उसने इसकी सूचना तुरंत बाहर सो रहे अपने ससुर की थी जिसके बाद चारों तरफ हो हल्ला मच गया। 

पखनपुरा गांव में हुए इस भीषण चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार की रात्रि को चोरों ने करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी भैया जी पांडे के  घर के पिछवाड़े से खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुस  हौसला बुलंद चोरों ने लाखों रुपए के गहने समेत लगभग तीन लाख नगदी लेकर चंपत हो गए। चोरों ने घर के पिछवाड़े से ग्रील  को तोड़कर कमर के अंदर घुस कर कमरे में रखे गए लोहे की अलमारी बॉक्स व डबल बेड दीवान को तोड़ा इसके अंदर रखे गए गहने जिसमें दस सोने की अंगुठी,चार सोने का कंगन, तीन चेन, तीन हार, एक मंगलसूत्र, दो नथिया, एक मांग टीका, कान की बाली व झाला सहित 3 जोड़ी पैजनी व दस जोड़ी पायल सहित अन्य गाने व तीन लाख नगदी लेकर फरार हो गए। 

चोरी की सूचना घरवालों को सुबह हुई जब घर की बहू सुबह लगभग चार बजे जगी। जैसे ही बहू ने घर के अंदर बिखरा सामान वह बाग को टूटा देखा जो जोर से शोर मचाने लगी।  बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर  बरामदे में सो रहे ससुर व सास जाकर घर के अंदर आए देखा की घर के अंदर रखे गए लोहे की अलमारी व बाक्स तथा डबल बेड दीवान को तोड़कर चोर उसमें रखे गए सभी सामान लेकर फरार हो चुके हैं जिस घर को चोरों ने खंडाला उस घर में कोई नहीं सो रहा था। 

घर के मालिक भैया जी पांडे ने सुबह इसकी सूचना करीमुद्दीनपुर को दी।  इस संबंध में गृह स्वामी भैया जी पांडे ने बताया कि मंदिर बनवाने के लिए पैसा जुटा कर 300000 रखा गया था इसके लिए घर के बाहर एक की व्यवस्था कर दी गई थी अब मंदिर का निर्माण कराना था।  सूचना मिलते ही  करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच व छानबीन की। इस संबंध में पवन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है।  तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर  चोरों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया जाएगा।