Today Breaking News

आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज के तहत मजदूरों को राशन दुकानों से अनाज वितरण आज से शुरू

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज के तहत सोमवार से प्रवासी मजदूरों को सरकारी राशन की दुकानों से  निशुल्क अनाज मिलना शुरू हो जायेगा।

एक जून से शुरू हो रहे वितरण चक्र में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को भी खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें अन्त्योदय, मनरेगा, श्रम और नगर निगम में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त अनाज मिलेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर।खाद्य विभाग दूसरे राज्यों से यहां वापस लौटे तथा दूसरे राज्यों के यहां फंसे प्रवासी मजदूरों के अस्थाई राशन कार्ड बनवा रहा है। इन लोगों को आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज के तहत 5 किलो गेहूं चावल प्रति व्यक्ति और 1 किलो चना प्रति राशन कार्ड मुफ्त दिया जाएगा रविवार  तक 97000 अस्थाई राशन कार्ड बन चुके हैं।


'