Today Breaking News

गाजीपुर: मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के बाद युवक ने लगाई फांसी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नोनहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर अटवा निवासी एक 18 वर्षीय किशोर अपने कठवामोड बने आवास पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर अटवा निवासी विनोद गुप्ता कठवामोड बाजार में कई कमरों का मकान बना कर परिवार सहित रहते थे और कुछ कमरे भाड़े पर भी दे कर चलाते थे। शुक्रवार की शाम को पूरा परिवार खाना खा कर अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे कि प्रिंस गुप्ता (18) अपने छोटे भाई के साथ एक कमरे में सोने गया. 

कुछ देर बाद पानी पीने के लिए बाहर आया और वही बैठकर मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने लगा उसका छोटा भाई बोला कि चलो सो जाओ तो कुछ देर में आने को बोल कर वही गेम खेलने लगा जब काफी समय हो गया तो छोटा भाई  बाहर देखने लगा लेकिन वो कही दिखाई नही दिया। वो कई कमरों को खिड़कियों से देखा तो एक कमरे में पंखे पर फंदा लगा कर लटकता हुआ मिला। छोटा भाई शोर मचाया और अपने पापा मम्मी को जगाया फिर सभी आस पास के लोग आए और दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारे और अटवा मोड़ पुलिस चौकी को सूचना दिया चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।