कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू, सांसद पुनिया गिरफ्तार, राजभवन पहुंचे थे धरना देने
गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। राजस्थान के राज्यपाल द्वारा विधानसभा का सत्र न बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में अरीब आधा दर्जन कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी दे उतरकर राजभवन के सामने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दबाव में राज्यपाल द्वारा राजस्थान में विधानसभा सत्र न बुलाए जाने जा आरोप लगाया।
पिछले 6 महीने से भी कम समय में 21वीं बार गिरफ्तार किया गया। धरना - प्रदर्शन यह अधिकार हमें हमारे संविधान ने दिया है। यह सरकार किस बात डरी है?— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) July 27, 2020
भाजपा सरकार सुन लो ! लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे। pic.twitter.com/Tw2juhLIWK
वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए राजभवन घेराव के लिए निकले। वह कुछ दूर चले ही थे कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन धरना स्थल भेज दिया। इस दौरान पीएल पुनिया, मुकेश सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।