Today Breaking News

वाराणसी में रिकार्ड 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, बलिया में कोरोना का विस्फोट मिले 202 संक्रमित

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी। वाराणसी में शुक्रवार को रिकार्ड 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। अभी तक केवल एक बार सौ से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नए पॉजिटिव के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1822 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शाम को 139 नए मरीज सामने आ गए। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के अनुसार 25 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इससे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 788 हो गई है। एक्टिव केस 1000 के करीब पहुंचते हुए 996 हो गए हैं। शाम छह बजे तक नए मरीजों का पूरा ब्योरा नहीं आ सका था।

बलिया में कोरोना विस्फोट 202 की रिपोर्ट पॉजिटिव
बनारस के साथ ही बलिया में भी शुक्रवार को रिकार्ड बना। यहां एक साथ 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार लोगों की मौत भी हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। नए 202 संक्रमितों में 132 जिला जेल के बंदी हैं। गुरुवार को रैपिड किट से इन बंदियों की जांच हुई थी। इससे पहले बुधवार को 28 बंदी पॉजिटिव मिले थे। इस प्रकार कारागार में अबतक 160 बन्दी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य के अनुसार बुधवार व गुरुवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य टीम द्वारा 594 कैदियों की कोरोना जांच की गई। बुधवार को 28 बन्दी पॉजिटिव मिले थे, जबकि गुरुवार 132 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पाजिटिव बंदियों के लिये अलग इंतजाम किया गया है। संक्रमित इलाकों को सील करने के साथ ही तीन डाक्टर, तीन फार्मासिस्ट व तीन नर्स की तैनाती की गई है। कहा कि संक्रमितों के लिए काढ़ा व दवाई आदि का इंतजाम है। बलिया में अब संक्रमितों की संख्या 1141 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 474 हो गई है।
'