गाजीपुर: पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने झोंका फायर, दबोचे गए तीन शातिरों के पास से मिले कई असलहे
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर, मोहर्रम की ड्यूटी में तैनात खानपुर पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन अंतरराज्यीय शातिर एवं टॉप टेन बदमाश दबोचने में सफलता हासिल हुई है।
थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि क्षेत्र के घोघवामोड़ के पास घेराबंदी कर अजीत यादव "करिया", मनोज यादव और विवेक यादव नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर भी झोंक दिया लेकिन संजोग अच्छा रहा कि कोई पुलिसकर्मी चपेट में नहीं आया।
गिरफ्तार बदमाशों के ऊपर विभिन्न आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है। तीनों अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी तथा थाने के टॉप टेन बदमाश बताए जा रहे हैं, जो पूर्व में चोरी लूट बैंक में चोरी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल, 4 असलहे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
