Today Breaking News

कांग्रेस प्रदेश महासचिव की उपस्थिति में मऊ जिले में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मऊ। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में खोये हुए अपने जनाधार को पुनः जीवित करने का कार्य करेगी। इसी कड़ी में क्षेत्र में कांग्रेस से लोगों को जोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्‍ताओं ने कहा कि प्रदेश के लोग पिछले दो दशकों से प्रदेश में गैर कांग्रेस सरकारों की शासन को देख चुके हैं और अब पुनः कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद भारी नजरों से देख रहे हैं।
इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात को बल देता है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने बुधवार को स्थानीय नवोदय पब्लिक स्कूल कोलुहा दरगाह के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और प्रदेश की जनता सब देख रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्र कुंवर सिंह ने केंद्र एंव प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अपराध मुक्त सरकार का दावा करते हैं और प्रदेश में आये दिन हो रही हत्याएं एंव अन्य अपराध मुख्य मंत्री जी के दावों की सच्चाई को आइना दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में जनवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश महासचिव एंव जिला अध्यक्ष के उपस्थिति में अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसका उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना था कि ज़मीन से जुड़े ओम प्रकाश ठाकुर जैसे नेता के कांग्रेस में आने से पार्टी को अच्छा लाभ मिलेगा और अगला विधानसभा चुनाव पार्टी पूरे दम ख़म से लड़ेगी। कार्यक्रम में पार्टी द्वारा जिला के कुल 9 ब्लाक के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव भी हुआ और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का बोध कराया गया। लोक गीत एंव विरहा गायक विपिन विहारी पाठक ने गीत के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा के संचार का कार्य किया। इस दौरान ब्रह्मा नन्द पाण्डेय, अनिल राय, शिवाजी कन्नोजिया, अष्ठभुजा शाही, रामजी चौरसिया, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

'